मुझे तो
वो आदमी भी
क़ातिल-सा दिखता है
पेड़ों को बचाने के लिए
जो किताबें लिखता है!
- आपका नीलेश जैन मुंबई
Thursday, April 14, 2011
Wednesday, April 13, 2011
तन भी भीगा ... मन भी भीगा
तब
तन भी भीगा
मन भी भीगा
जब
मैंने गिरती बारिश से
पानी के धागे मांग लिए
और
अपनी आँख के कुछ आंसूं
उसके साथ में बाँध लिए ।
- नीलेश
मुंबई
तन भी भीगा
मन भी भीगा
जब
मैंने गिरती बारिश से
पानी के धागे मांग लिए
और
अपनी आँख के कुछ आंसूं
उसके साथ में बाँध लिए ।
- नीलेश
मुंबई
Thursday, March 3, 2011
रेत के दरिया में पानी नहीं मिलता
कहने को शेख है
पर
पानी को तरसता है
उसके कुँओं से
बस
तेल जो निकलता है...
आपका
नीलेश
मुंबई
पर
पानी को तरसता है
उसके कुँओं से
बस
तेल जो निकलता है...
आपका
नीलेश
मुंबई
बेबस है ये बिदाई
पीतल का है झुमका
कांसे का है कंगना
न चांदी की परत है
न सोने का पानी है
कहने को गहना है
बस रस्म निभानी है...
किसी सत्यानुभूति से उपजी एक अभिव्यक्ति
आपका
नीलेश, मुंबई
कांसे का है कंगना
न चांदी की परत है
न सोने का पानी है
कहने को गहना है
बस रस्म निभानी है...
किसी सत्यानुभूति से उपजी एक अभिव्यक्ति
आपका
नीलेश, मुंबई
Wednesday, January 26, 2011
शाब्दिक मौन 'शांत' होना है... और मानसिक मौन 'प्रशांत' होना
'मौन' को सभी सिद्धात्माओं ने अपनाया क्योंकि मौन से आत्म शोध का अवसर मिलता है। समय-समय पर आत्म-शोध आत्म परिष्कार के लिए अपरिहार्य हो जाता है। कभी-कभी हम ऐसे दौर से गुजरते हैं जब ... जहाँ ... हमें ये अवसर ही नहीं मिलता कि हम अपने गत कार्यों और उनके प्रभावों का मूल्यांकन कर पाएं ...फिर ये प्रभाव स्वयं के सन्दर्भ में हो अथवा अन्य के सन्दर्भ में। कभी-कभी इसका अनुमान हमें वाह्य स्रोतों से होता है, जिसमें यदि सब कुछ सकरात्मक होता है तब तो ठीक है अन्यथा नकरात्मकता से मानसिक नकरात्मकता ही जन्म लेती है... जो हमें अशांत कर जाती है । अपने पराये लगने लगते हैं, प्रतिपक्षी के स्थान पर विपक्षी का भाव जन्म लेने लगता है, चतुर्दिक अवसाद सक्रिय हो उठता है। ऐसी अवस्था के लिए ही 'मौन' सार्थक उपाय एवं आत्म-आश्रय होता है ... आत्म-गुहा में ध्यानस्थ ये अवस्था हमें ये अवसर देती है कि हम आत्म आंकलन करें और स्वयं को ही सदैव सही समझने की भूल से भी उबरे। ये भी हो सकता है कि हम सही में सही हों परन्तु परिस्थितियों अथवा परिप्रेक्ष्य के सन्दर्भ में नहीं। 'मौन' एक ढाल है; निरर्थक वाद-विवाद के वार से बचने के लिए साथ ही निर्मूल्य आलोचना और मूल्यांकन के खिलाफ भी।
ऐसे में यदि हम मौखिक मौन को धारण करते हैं तो मन 'शांत' होता है ... और अगर हम इस अवस्था से भी आगे निकल जाते है तो हमारा आंतरिक -द्वंद्व धीरे-धीरे शून्य हो जाता है ...यहीं पर मानस शांत होता है... और मानस का शांत होना ही 'प्रशांत' होना होता है...हर गौतम की आत्म-गवेषणा का आत्यंतिक लक्ष्य !
'शांत' हो...'प्रशांत' हो जाओगे!
आपका नीलेश
मुंबई
ऐसे में यदि हम मौखिक मौन को धारण करते हैं तो मन 'शांत' होता है ... और अगर हम इस अवस्था से भी आगे निकल जाते है तो हमारा आंतरिक -द्वंद्व धीरे-धीरे शून्य हो जाता है ...यहीं पर मानस शांत होता है... और मानस का शांत होना ही 'प्रशांत' होना होता है...हर गौतम की आत्म-गवेषणा का आत्यंतिक लक्ष्य !
'शांत' हो...'प्रशांत' हो जाओगे!
आपका नीलेश
मुंबई
Subscribe to:
Posts (Atom)